कोडरमा, मार्च 6 -- कोडरमा, वरीय संवाददाता। समाहरणालय परिसर में आयोजित साप्ताहिक जनता दरबार में उपायुक्त ऋतुराज ने जिले के विभिन्न प्रखंडों से आए आमजनों की समस्याएं सुनी और संबंधित विभागों के पदाधिकारियों को त्वरित कार्रवाई करने का निर्देश दिया। जनता दरबार में पहुंचे लोगों ने भूमि विवाद, सामाजिक सुरक्षा पेंशन, राशन कार्ड, प्रधानमंत्री आवास योजना, पेयजल, बिजली, सड़क समेत अन्य जनहित से जुड़ी समस्याओं से संबंधित आवेदन उपायुक्त को सौंपे। इस दौरान उपायुक्त ऋतुराज ने कहा कि जनता दरबार का मुख्य उद्देश्य आमजनों की समस्याओं को सीधे सुनकर उनका त्वरित समाधान करना है। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि जनता से जुड़े मामलों में किसी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। सभी आवेदनों की गंभीरता से जांच कर नियमानुसार कार्रवाई करते हुए स...