इटावा औरैया, मार्च 9 -- आचार्य श्री विराग सागर मुनिराज के परम शिष्य मेडिटेशन गुरू उपाध्याय श्री विहंसत सागर जी मुनिराज का ससंघ सहित आगरा से मंगलवार की सुबह इटावा पहुंचेगे। सुबह 7 बजे नुमाइश चौराहे से भव्य आगवानी जुलूस निकाला जाएगा। यह जुलूस पक्का तालाब चौराहे, पुरबिया टोला ,सीओ सिटी चौराहे, राजागंज चौराहा, रंगलाल चौराहा होते हुए महावीर मार्ग स्थित लालपुरा जैन मंदिर पहुचेंगा। इस बीच जगह-जगह उनका भव्य स्वागत, पाद प्रछालन एवं आरती उतारी जाएगी। लालपुरा पहुंचकर उपाध्यायश्री धर्मसभा को सम्बोधित करेंगे। 15 मार्च को जैतपुरा उदी मोड़ पर होने वाले भव्य शिलान्यास समारोह की तैयारियों का जायजा लेंगे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...