पाकुड़, मार्च 13 -- उपाध्यक्ष पद पर चयनित होने के बाद शुक्रवार को राणा ओझा के समर्थकों ने विजयी जुलूस निकाला। जुलूस के दौरान समर्थकों ने गाजे-बाजे के साथ जश्न मनाया और जमकर नारेबाजी की। शहर की विभिन्न सड़कों से गुजरते हुए समर्थकों ने जगह-जगह रुककर राणा ओझा का जोरदार स्वागत किया। कहीं उन्हें फूलों की माला पहनाई गई, तो कहीं बुके देते नजर आए। समर्थकों ने ढोल-नगाड़ों की थाप पर थिरकते हुए अपनी खुशी का इजहार किया। अपनी जीत पर जनता का आभार व्यक्त करते हुए राणा ओझा ने कहा कि यह उनकी नहीं, बल्कि पाकुड़ की जनता की जीत है। उन्होंने विश्वास दिलाया कि वे नगर परिषद के सर्वांगीण विकास और जनता की समस्याओं के समाधान के लिए सदैव तत्पर रहेंगे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.