बागेश्वर, अप्रैल 10 -- बागेश्वर, देवेंद्र पांडे। जिला बार एसोसिएशन के चुनाव के लिए दूसरे दिन तीन नामांकन पत्रों की बिक्री हुई। पहले दिन 12 लोगों ने नामांकन पत्र खरीदा। एक व्यक्ति ने उपाध्यक्ष के बाद सह सचिव के लिए भी नामांकन पत्र खरीदा है। अब यह संख्या बढ़कर 15 हो गई है। मुख्य निर्वाचन अधिकारी मनोज कुमार जोशी ने बताया कि शुक्रवार को दूसरे दिन अनिल कुमार भाकुनी ने सह सचिव के लिए नामांकन पत्र खरीदा। गुरुवार को उन्होंने उपाध्यक्ष के लिए भी नामांकन पत्र खरीदा था। इसके अलावा महिला उपाध्यक्ष पद के लिए भगवती धपोला तथा कार्यकारिणी सदस्य के लिए अजेंद्र सिंह कोरंगा ने नामांकन पत्र खरीदा है। दो दिन में 15 लोगों ने नामांकन पत्र खरीदे हैं। सोमवार को नामांकन प्रक्रिया होगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...