पीलीभीत, मई 19 -- पीलीभीत। उपाधि महाविद्यालय में तीन दिवसीय रोवर रेंजर्स कैंप का शुभारंभ हो गया, जो 20 मई तक चलेगा। शिविर के शुभारंभ समारोह में प्राचार्य प्रोफेसर डॉ. दुष्यंत कुमार जी ने कहा कि सभी छात्र-छात्राएं शिविर में भाग लेकर पूरे मनोभाव से सीखे और उस पर अमल करें। समय और अनुशासन का विशेष ख्याल रखा जाए। शिविर में रोवर्स प्रभारी रुद्र भान सिंह, रेंजर्स प्रभारी डॉ. शैफाली सक्सेना व रोवर रेंजर्स के वालंटियर छात्र छात्राएं उपस्थिति थे। शिविर में जिला संगठन आयुक्त (गाइड) शालिनी पांडेय, अभिषेक कुमार आईटी समन्वयक एवं अमोघ पाठक ने प्रशिक्षण प्रदान किया। इस मौके पर डॉ.दिवाकर सिंह,डॉ. राखी मिश्रा,डॉ.कविता कनौजिया, डॉ. दुर्गेश धर द्विवेदी, डॉ. अनुपम पांडेय, डॉ. केपी सिंह आदि मौजूद रहे। यह भी पढ़ें- कैंपिंग, साहसिक प्रशिक्षण और सामुदायिक विकास क...