लोहरदगा, जुलाई 13 -- लोहरदगा, प्रतिनिधि। शिक्षा विभाग की समीक्षा बैठक सोमवार को उप विकास आयुक्त राज महेश्वरम की अध्यक्षता में हुई। बैठक में मध्याह्न भोजन योजना, विद्यार्थियों की उपस्थिति, स्वास्थ्य जांच एवं विशेष नामांकन अभियान सहित विभिन्न बिंदुओं की समीक्षा की गई। मध्याह्न भोजन योजना की समीक्षा के क्रम में पाया गया कि कई विद्यालयों में विद्यार्थियों की उपस्थिति एवं मध्याह्न भोजन ग्रहण करने वाले विद्यार्थियों की संख्या में अंतर है। इस पर उप विकास आयुक्त ने प्रत्येक प्रखंड से ऐसे दो-दो मामलों को अगली बैठक में प्रस्तुत करने का निर्देश दिया, ताकि अंतर के कारणों की समीक्षा कर आवश्यक कार्रवाई की जा सके।

मध्याह्न भोजन की गुणवत्ता की जांच अनामृता फाउंडेशन द्वारा इंटीग्रेटेड किचेन के माध्यम से विद्यालयों में उपलब्ध कराए जा रहे मध्याह्न भोजन की ...