पटना, मार्च 7 -- पटना जिले के बाढ़ प्रखंड के 88 शिक्षकों की उपस्थिति में अनियमितता पाए जाने के बाद इन शिक्षकों से स्पष्टीकरण मांगा गया है। ई-शिक्षा कोष पोर्टल पर उपस्थिति दर्ज नहीं करने, स्कूल परिसर से बाहर रहकर उपस्थिति दर्ज कराने और मार्क ऑन ड्यूटी दर्ज करने के मामले आने के बाद सभी संबंधित शिक्षकों को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है। प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी (बीईओ) ने मामले को गंभीरता से लेते हुए सभी संबंधित विद्यालयों के प्राचार्यों को पत्र लिखा है। दरअसल, 26 फरवरी को ई-शिक्षा कोष पोर्टल पर शिक्षकों की उपस्थिति की समीक्षा के दौरान यह अनियमितता उजागर हुईं। जांच में पाया गया कि कई शिक्षकों ने भौतिक रूप से विद्यालय में उपस्थित हुए बिना ही पोर्टल पर उपस्थिति अंकित कर ली थी।बीईओ ने प्राचार्यों को निर्देश दिए हैं कि वे दो दिनों में इन 88 शिक...