बगहा, मई 3 -- गौरव कुमार बेतिया, बेतिया कार्यालयचनपटिया के बुनियादी विद्यालय वृंदावन कन्या में प्रतिनियोजित शिक्षक द्वारा प्रतिदिन उपस्थिति दर्ज कर विद्यालय से गायब रहने की शिकायत पर बीईओ ने प्रधानाध्यापक से लिखित प्रतिवेदन तलब किया है। श्रम प्रवर्तन पदाधिकारी सह प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी लोकेश कुमार झा ने बताया कि 27 अप्रैल को कमांड एंड कंट्रोल पर शिकायत की गई थी कि प्रतिनियोजित शिक्षक चुरण साह द्वारा प्रतिदिन उपस्थिति दर्ज कर विद्यालय से गायब रहते हैं। इस मामले को गंभीरता से लेते हुए प्रधानाध्यापक को पत्र जारी कर प्रतिनियोजित शिक्षक चूरण साह की उपस्थिति से संबंधित विस्तृत जानकारी 24 घंटे के भीतर उपलब्ध कराने का निर्देश दिया है। यह भी पढ़ें- कििििििििििििे ताकि ऊंचा अधिकारी को उक्त के संबंध में प्रतिवेदन समर्पित किया जा सके। समय पर संतोषजन...