चतरा, अप्रैल 7 -- पत्थलगड्डा प्रतिनिधि प्रखण्ड क्षेत्र अंतर्गत सभी आंगनबाड़ी केंद्रों में सोमवार को चतरा उपसमाहर्ता विनय कुमार ने औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने नावाडीह, चौथा, बेलहर, बरवाडीह, पत्थलगड्डा, सिंघानी, तेतरिया, लेम्बोइया, नोनगांव सहित कई आंगनबाड़ी केंद्रों में औचक निरीक्षण किया इस दौरान आंगनबाड़ी सेविकाओं को उपसमाहर्ता विनय कुमार ने कई आवश्यक दिशा निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि लापरवाही बरतने वाली सेविकाओं को बिल्कुल भी बख्शा नहीं जाएगा। मौके पर प्रखंड विकास पदाधिकारी सह अंचलाधिकारी उदल राम मौजूद रहे। मालूम हो कि आंगनबाड़ी केंद्रों के सफल व सुदृढ़ संचालन करने को लेकर विशेष अभियान चलाया जा रहा है। जिसमें आंगनबाड़ी केंद्रों में नामांकित 6 माह से 3 वर्ष के बच्चे व तीन वर्ष से 6 वर्ष के बच्चे, गर्भवती महिला तथा धात्री माताओं का शत प...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.