मधेपुरा, अप्रैल 17 -- मधेपुरा। राज्यसभा में तीसरी बार हरिवंश नारायण सिंह को उपसभापति चुने जाने पर आलमनगर के विधायक व विधानसभा उपाध्यक्ष नरेंद्र नारायण यादव ने बधाई दी है। उन्होंने उनके अनुभव और कार्यशैली की सराहना करते हुए कहा कि हरिवंश नारायण सिंह का तीसरी बार इस पद पर चुना जाना इस बात का प्रमाण है कि सदन को उन पर गहरा विश्वास है। बीते वर्षों में हरिवंश नारायण सिंह के अनुभव का सदन को बहुत लाभ मिला है। उन्होंने सभी दलों को साथ लेकर चलने की जो कोशिश की है, आज सदन ने उस पर मुहर लगा दी है। उन्होंने कहा कि हरिवंश के नेतृत्व में राज्यसभा की कार्यवाही और भी प्रभावी हुई है। यह भी पढ़ें- मांझी ने उप सभापति निर्वाचित होने पर हरिवंश को बधाई दी यह भी पढ़ें- हरिवंश तीसरी बार राज्यसभा के उपसभापति निर्वाचित यह भी पढ़ें- संसदीय इतिहास में पहली बार! मनोन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.