दरभंगा, अगस्त 4 -- दरभंगा। कामेश्वर सिंह दरभंगा संस्कृत विवि में उपशास्त्री (सत्र 2026-28) के प्रथम वर्ष में नामांकन के लिए एक बार फिर ऑनलाइन आवेदन का अवसर प्रदान किया है। पूर्व में आवेदन करने से वंचित छात्र-छात्राएं तीन से नौ अगस्त तक विवि की वेबसाइट पर उपलब्ध समर्थ पोर्टल के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे। 10 अगस्त को अभ्यर्थियों की मेधा एवं चॉइस (विकल्प) के आधार पर मेरिट सूची प्रकाशित की जाएगी, जिसके अनुसार रिक्त सीटों पर नामांकन प्रक्रिया आगे बढ़ेगी। प्रथम चरण की नामांकन प्रक्रिया पूरी होने अंगीभूत एवं संबद्धता प्राप्त कॉलेजों में सीटें रिक्त रह जाने के कारण विवि प्रशासन ने समर्थ पोर्टल को पुन: खोलने का निर्णय लिया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...