आरा, फरवरी 6 -- आरा। एमवी कॉलेज बक्सर में पिछले दिनों आयोजित वीर कुंवर सिंह विश्वविद्यालय अंतर महाविद्यालय वूशु प्रतियोगिता में अल- हफीज कॉलेज की पुरुष वर्ग की टीम ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए उपविजेता बनी। प्रतियोगिता में अल- हफीज कॉलेज की ओर से शशि कुमार सिंह, विवेक कुमार, आशुतोष कुमार, शिवम व शिवम सिंह ने शानदार खेल का प्रदर्शन किया। कॉलेज के सचिव शाहिद अलीम, प्रभारी प्राचार्य डॉ इरशाद हुसैन, खेल सचिव डॉ सैफ ने खिलाड़ियों को बधाई दी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...