बलिया, जनवरी 11 -- बलिया। महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना (मनरेगा) का नाम यथावत रखने की मांग करते हुए रविवार को कांग्रेस पार्टी के नेता व कार्यकर्ताओं ने चौक स्थित शहीद पार्क में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के प्रतिमा के पास उपवास रख कर प्रदर्शन किया। साथ ही देश को 'जय जवान जय किसान का नारा' देने वाले आजाद भारत के द्वितीय प्रधानमंत्री स्व. लाल बहादुर शास्त्री को पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि दी। इस दौरान पार्टी जिलाध्यक्ष उमाशंकर पाठक ने कहा कि देश में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी से बड़ा नाम किसी का नहीं है। इस लोक कल्याण कारी योजना से इनका नाम हटाना निन्दनीय है। भाजपा सरकार भगवान राम के नाम से खेल रही है। मनरेगा का नाम बदलकर शब्दों को तोड़ मरोड़कर जी राम जी करना निन्दनीय है। यहां मनरेगा का नाम बदलकर जी राम जी करके सीधे जनता के...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.