मेरठ, मार्च 14 -- प्रभु यीशु के पुनरुत्थान पर्व ईस्टर से पहले मनाए जाने वाले 40 दिनों के चालीसा काल के दौरान शनिवार को श्रद्धालुओं ने चर्च में विशेष प्रार्थना की। फरवरी की 18 तारीख से शुरू हुए इस पवित्र काल में ईसाई समुदाय के लोग उपवास, प्रार्थना और आत्ममंथन के माध्यम से प्रभु के दुखों को स्मरण कर रहे हैं। शनिवार को ऐतिहासिक रोमन कैथोलिक चर्च में दूर-दराज से पहुंचे श्रद्धालुओं ने उपवास रखते हुए प्रभु यीशु के दुखों को याद किया। इस दौरान चर्च में विशेष प्रार्थना आयोजित की गई और पवित्र क्रूस की उपासना के बाद परम प्रसाद का वितरण किया गया। मेरठ धर्मप्रांत के धर्माध्यक्ष भास्कर जेसुराज ने बताया कि चालीसा काल ईसाई समुदाय के लिए पश्चाताप और आत्मचिंतन का समय होता है। इस दौरान विशेष रूप से कैथोलिक धर्मावलंबी अपने पापों को स्वीकार कर प्रभु के प्रति ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.