हरदोई, जनवरी 6 -- हरदोई। महिलाओं ने मंगलवार को संकटहर, विघ्न विनाशक भगवान श्री गजानन की विधिवत पूजा-अर्चना कर अपने बेटों की सुख-समृद्धि और लंबी उम्र की कामना की। पुत्रवती महिलाओं ने सकट चतुर्थी का उपवास रखते हुए श्रद्धा और आस्था के साथ पर्व मनाया। इस अवसर पर महिलाओं ने गुड़ और काले तिल से विशेष आकृति बनाकर पूजा की और उसे अपने बेटों से कटवाकर व्रत संपन्न किया। भगवान गजानन से पुत्रों के उज्ज्वल भविष्य, अच्छे स्वास्थ्य और दीर्घायु की प्रार्थना की गई। आचार्य देवेंद्र अवस्थी 'पप्पू' ने बताया कि जिन महिलाओं के पुत्र होते हैं, वे सकट चतुर्थी का व्रत अपने बेटों की सुख-समृद्धि और जीवन में आने वाले संकटों के निवारण के लिए करती हैं। इस व्रत का धार्मिक और पारंपरिक महत्व विशेष माना जाता है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.