सीतापुर, मार्च 9 -- रामकोट, संवाददाता। थाना क्षेत्र के बरियारपुर बिटुकुरिया ग्रांट में मामूली विवाद ने खूनी संघर्ष का रूप ले लिया। बाग में रखे उपले हटाने का विरोध करने पर दबंगों ने एक ही परिवार के सदस्यों पर लाठी-डंडों से जानलेवा हमला कर दिया। इस हमले में पिता-पुत्र और दो बेटियों समेत चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। गंभीर हालत के चलते पिता को लखनऊ रेफर किया गया है, जबकि अन्य का निजी अस्पताल में इलाज चल रहा है। पीड़ित विजय पाल ने थाने में दी तहरीर में बताया कि उनकी मां गीता बाग में पाथे गए उपलों की देखरेख कर रही थीं। इसी दौरान गांव के ही जमुना प्रसाद, चन्द्रभाल, गोपीराज, कोकिला और चन्द्रभाल की पत्नी वहां पहुंचे और जबरन उपले तोड़ने लगे। जब गीता ने इसका विरोध किया, तो आरोपियों ने उन्हें लात-घूसों से पीटना शुरू कर दिया।बचाने आए परिजनों पर बर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.