फर्रुखाबाद कन्नौज, मार्च 5 -- फर्रुखाबाद, संवाददाता। होली के त्योहार पर माडल शंकरपुर गांव में एक परिवार की खुशियां दुख में बदल गयीं। छत पर उपले लेने गयी छात्रा की छत से गिरकर मौत हो गयी। इससे परिजनों में कोहराम मच गया। मोहम्मदाबाद के प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि परिजनों ने शव का पोस्टमार्टम करवाने से इन्कार कर दिया।माडल शंकरपुर गांव निवासी राजेश कुमार राठौर की 15 वर्षीय बेटी शिवा राठौर एक माध्यमिक विद्यालय की छात्रा थी। वह बुधवार को अपने घर की छत पर होलिका दहन के लिए उपले लेने गयी थी। इसी दौरान वह छत से किसी तरह से असंतुलित हो गयी और सिर के बल नीचे गिर गयी। इस दौरान छज्जा भी क्षतिग्रस्त हो गया। परिजन शिवा को अपने निजी वाहन से लोहिया अस्पताल लेकर पहुंचे जहां पर डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। इस घटना से परिजनों में कोहराम मच गया।शिवा के परिजन...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.