बदायूं, दिसम्बर 10 -- बदायूं। क्षेत्र के मुगर्रा गांव में नहर किनारे उपले पाथने और लगाने के दौरान विवाद हुआ। गांव की रहने वाली रूपकली पत्नी वीरपाल और उसकी बेटी निशा उपले लगा रही थीं। इसी दौरान गांव की रहने वाली पूसवती व उनके पति विदेशपाल बेटी और बेटा और वहां पहुंचे। आरोप है कि आरोपियों ने रूपकली और उसकी बेटी के उपलों पर अवैध कब्जा जमाने की कोशिश की। सात दिसंबर को आरोपियों ने रूपकली को रोककर मारपीट की। विरोध करने पर आठ दिसंबर की सुबह उन्होंने रूपकली, उसकी बेटियों, देवरानी और के साथ मारपीट की, गालियां दी और जान से मारने की धमकी दी। पुलिस ने चार आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच पड़ताल शुरू कर दी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...