भभुआ, मई 8 -- रामपुर पीएचसी से रेफर करने पर सदर अस्पताल के चिकित्सक ने किया मृत घोषित करमचट थाना क्षेत्र के झाली गांव में हुई घटना, घर-परिवार में मचा कोहराम (पेज तीन) रामपुर, एक संवाददाता। करमचट थाना क्षेत्र के झाली गांव में शुक्रवार को पटनी से उपला (गोइठा) उतारते समय बांस की सीढ़ी से गिरकर एक महिला की मौत हो गई।

घटना का विवरण मृतका 38 वर्षीया रीना देवी झाली गांव निवासी बहादुर राम की पत्नी थी। इस घटना में गंभीर रूप से घायल रीना को परिजन रामपुर के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में लेकर आए, जहां के चिकित्सक द्वारा प्राथमिक उपचार किया और उसकी हालत गंभीर देखते हुए बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल रेफर कर दिया। परिजन एंबुलेंस से घायल महिला को लेकर सदर अस्पताल पहुंचे। इमरजेंसी वार्ड में ड्यूटी पर रहे डॉ. शितेश कुमार ने उसकी स्वास्थ्य जांच कर उसे मृत घ...