कानपुर, मार्च 16 -- कानपुर। छत्रपति शाहू जी महाराज विश्वविद्यालय (सीएसजेएमयू) के स्कूल ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी में सीएसजेएम इनोवेशन फाउंडेशन की मदद से तीन दिवसीय तकनीकी महोत्सव 'रोबो रम्बल 3.0' का आयोजन हुआ। इसका शुभारंभ कर्नल पीपी जोहरी (डिप्टी कमांडर, स्टेशन कानपुर कैंटोनमेंट) के साथ विशिष्ट अतिथि विंग कमांडर राहुल पांडे और स्क्वाड्रन लीडर (डॉ.) तूलिका रानी (सेवानिवृत्त) ने किया। अध्यक्षता विवि के प्रति कुलपति प्रो. सुधीर कुमार अवस्थी ने की। मुख्य अतिथि कर्नल पीपी जोहरी ने कहा कि यदि व्यक्ति अपने अंदर के जुनून और ऊर्जा का संतुलित ढंग से इस्तेमाल करें तो कामयाबी निश्चित मिलेगी। सफलता का असली अर्थ केवल उपलब्धियां हासिल करना नहीं है, बल्कि हर उपलब्धि के बाद और बेहतर करने की भूख बनाए रखना है। नवाचार, मेहनत और लगातार सीखने की इच्छा ही ...