उपलब्धियों को जन-जन तक पहुंचाएं कार्यकर्ता
गाजीपुर, जून 2 -- गाजीपुर, कार्यालय संवाददाता। भारतीय जनता पार्टी की मासिक जिला बैठक मंगलवार को जिला कार्यालय, छावनी लाइन पर जिलाध्यक्ष ओमप्रकाश राय की अध्यक्षता में हुई। जिलाध्यक्ष ने कहा कि केंद्र एवं प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं तथा उपलब्धियों को जन-जन तक पहुंचाने के लिए कार्यकर्ता निरंतर संवाद स्थापित करें। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि भाजपा कार्यकर्ताओं की ऊर्जा, संगठन के प्रति निष्ठा एवं सेवा भाव से सभी कार्यक्रम ऐतिहासिक रूप से सफल होंगे। जिलाध्यक्ष ओमप्रकाश राय ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी सृजन एवं जनसेवा के संकल्प को समर्पित एक सशक्त विचार परिवार है। उन्होंने कार्यकर्ताओं का आह्वान करते हुए कहा कि आगामी कार्यक्रमों को पूर्ण समर्पण, अनुशासन एवं सक्रिय सहभागिता के साथ सफल बनाना प्रत्येक कार्यकर्ता का दायित्व है। यह भी पढ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.