मुंगेर, अप्रैल 14 -- ​मुंगेर, निज संवाददाता। बिहार की मुंगेर पुलिस ने एक बार फिर अपनी कार्यकुशलता और संवेदनशीलता का परिचय दिया है। बीते रविवार, 12 अप्रैल को कोतवाली थाना क्षेत्र के कल्लू बाड़ा इलाके से लापता हुई मासूम बच्ची मृणालिनी को पुलिस ने महज 2 घंटे के भीतर सकुशल बरामद कर उसके परिजनों को सौंप दिया।​घटना उस वक्त की है, जब मृणालिनी अपने घर के पास खेल रही थी और अचानक लापता हो गई। मामले की गंभीरता को देखते हुए कोतवाली थानाध्यक्ष ने बिना समय गंवाए विशेष टीम गठित की। पुलिस ने तत्काल क्षेत्र के सीसीटीवी फुटेज खंगाले और तकनीकी सेल की मदद ली। यह भी पढ़ें- नाबालिग लड़की के अपहरण का आरोप, गिरफ्तारी की मांग तेज साथ ही, सोशल मीडिया पर बच्ची की जानकारी साझा कर व्यापक तलाशी अभियान चलाया। ​पुलिस की सक्रियता का परिणाम यह रहा कि बच्ची को बासुदेवपुर था...