मुंगेर, अप्रैल 5 -- जमालपुर, निज प्रतिनिधि। पूर्व रेलवे के अधीन जमालपुर वर्कशॉप ने वित्त वर्ष 2025-26 में अपने उत्कृष्ट प्रदर्शन से एक बार फिर यह साबित कर दिया है कि उसका विकास अब रुकने वाला नहीं है। निर्माण, मरम्मत और नवाचार के क्षेत्र में जमालपुर कारखाने ने न सिर्फ अपने वार्षिक लक्ष्यों को पूरा किया, बल्कि कई नए आयाम भी स्थापित किए हैं। सीडब्ल्यूएम विनय कुमार वर्णवाल के नेतृत्व में जमालपुर वर्कशॉप ने निरंतर प्रगति की है। वित्त वर्ष 2025-26 के दौरान कारखाने ने 140 टन क्षमता वाले 12 क्रेन का निर्माण कर अपनी तकनीकी क्षमता का परिचय दिया। यह उपलब्धि न केवल उत्पादन क्षमता को दर्शाती है, बल्कि वर्कशॉप की दक्षता और प्रतिबद्धता को भी उजागर करती है। पहली बार बने बीटीपीएन एम-1 और फ्लैट बहुउद्देश्यीय वैगन: जमालपुर वर्कशॉप ने इस वर्ष कई ऐतिहासिक उपल...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.