उपलब्धि: सीबीएसई राष्ट्रीय टेबल टेनिस में गुरुग्राम की अव्यन्ना फालसवाल ने जीता स्वर्ण
गुड़गांव, अक्टूबर 7 -- गुरुग्राम, साक्षी रावत। शहर की कक्षा सात की छात्रा अव्यन्ना फालसवाल ने सीबीएसई राष्ट्रीय टेबल टेनिस प्रतियोगिता के अंडर-14 बालिका एकल वर्ग में स्वर्ण पदक जीतकर गुरुग्राम का नाम रोशन किया है। वडोदरा स्थित पोदार वर्ल्ड स्कूल में आयोजित प्रतियोगिता के फाइनल मुकाबले में जीत दर्ज करते हुए अव्यन्ना ने राष्ट्रीय स्तर पर पहला स्थान हासिल किया। कोच अजीत कुमार ने बताया कि सीबीएसई राष्ट्रीय टेबल टेनिस प्रतियोगिता का आयोजन एक से छह अक्टूबर तक वडोदरा में किया गया। इसमें देशभर से विभिन्न विद्यालयों के खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया। अंडर-14 बालिका एकल वर्ग में अव्यन्ना ने शानदार खेल का प्रदर्शन करते हुए खिताब अपने नाम किया। इससे पहले वह क्लस्टर-15 स्तर की प्रतियोगिता में भी स्वर्ण पदक हासिल कर चुकी हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.