गुड़गांव, दिसम्बर 31 -- गुरुग्राम। नेपाल में आयोजित तीन दिवसीय अंतरराष्ट्रीय ताइक्वांडो चैंपियनशिप में गुरुग्राम की खिलाड़ी गुनिका चावला ने शानदार प्रदर्शन करते हुए गोल्ड मेडल जीता। इंडिविजुअल इवेंट में उन्होंने मेडल जीतकर भारत का नाम रोशन किया है। यह प्रतियोगिता 28 से 30 दिसंबर तक आयोजित हुई, जिसमें बुधवार को सभी खिलाड़ी भारत लौटे। इस अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिता में कुल 300 खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया, जिनमें से गुरुग्राम की एकेडमी से 10 खिलाड़ी शामिल थे। कड़े मुकाबलों के बीच गुनिका चावला ने बेहतरीन तकनीक, फिटनेस और आत्मविश्वास का परिचय देते हुए गोल्ड मेडल अपने नाम किया। गुनिका के पिता पवन चावला ने बताया कि उनकी बेटी पिछले तीन वर्षों से ताइक्वांडो का नियमित अभ्यास कर रही है। इससे पहले वह चार राष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में मेडल जीत चुकी हैं, लेक...