उपलब्धि: एनसीसी के 303 कैडेटों को मिला 'बी' प्रमाण पत्र
प्रयागराज, जून 16 -- 15 यूपी बटालियन एनसीसी के 303 कैडेट्स ने एनसीसी 'बी' प्रमाण पत्र प्राप्त किया। बटालियन से जुड़े विभिन्न विद्यालयों एवं महाविद्यालयों के कैडेट्स को प्रशिक्षण अवधि के दौरान उत्कृष्ट अनुशासन, समर्पण और कठिन परिश्रम के लिए 'बी' प्रमाण पत्र दिया गया। परीक्षा में ड्रिल, हथियार प्रशिक्षण, नेतृत्व क्षमता, सामाजिक सेवा, राष्ट्रीय एकता, सैन्य जागरूकता तथा व्यक्तित्व विकास से जुड़े विभिन्न विषयों का व्यापक मूल्यांकन किया गया। चैथम लाइन में हुए कार्यक्रम में इस उपलब्धि पर 15 यूपी बटालियन एनसीसी की कमांडिंग ऑफिसर कर्नल ऋतु श्रीवास्तव रावत ने सभी सफल कैडेट्स को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। उन्होंने कहा कि यह सफलता कैडेट्स की मेहनत, अनुशासन और राष्ट्र के प्रति समर्पण का प्रत्यक्ष प्रमाण है। यह भी पढ़ें- फोटो : 15 य...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.