बगहा, जनवरी 5 -- बगहा,हमारे संवाददाता। चंपारण क्षेत्र में अपराध नियंत्रण को लेकर पुलिस की सख्त कार्रवाई और प्रभावी रणनीति का सकारात्मक परिणाम सामने आया है। पुलिस उप-महानिरीक्षक, चंपारण क्षेत्र, बेतिया कार्यालय द्वारा जारी वार्षिक उपलब्धियों के आंकड़े यह दर्शाते हैं कि वर्ष 2025 में अपराध, शराब, एनडीपीएस और आर्म्स एक्ट से जुड़े मामलों में उल्लेखनीय सफलता मिली है। यह उपलब्धि कानून-व्यवस्था को मजबूत करने की दिशा में एक बड़ा कदम मानी जा रही है। जारी आंकड़ों के अनुसार वर्ष 2024 में कुल 27,142 गिरफ्तारियां हुई थीं, जबकि वर्ष 2025 में यह संख्या बढ़कर 45,403 हो गई, जो कि 167 प्रतिशत की वृद्धि को दर्शाती है। यह स्पष्ट करता है कि पुलिस ने अपराधियों के खिलाफ अभियान को और अधिक तेज व प्रभावी बनाया है। शराबबंदी कानून के तहत भी बड़ी कार्रवाई की गई। वर्ष 2024 ...