बरेली, अप्रैल 7 -- क्षेत्र के गांव सिमरावा निवासी अनुज गंगवार ने उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग समीक्षा अधिकारी परीक्षा उत्तीर्ण कर क्षेत्र का नाम रोशन किया है। अनुज गंगवार शेरगढ़ की पूर्व ब्लॉक प्रमुख सुमन लता गंगवार के पुत्र एवं शेरगढ़ के वर्तमान ब्लाक प्रमुख भूपेंद्र कुर्मी के भांजे हैं। उन्होंने 16वीं रैंक हासिल की है। अनुज गंगवार के उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग समीक्षा अधिकारी परीक्षा उत्तीर्ण करने पर उनके गांव सिमरावा के साथ ही उनके परिवार में जश्न का माहौल है। उनके घर बधाईयां देने वालों का तांता लगा हुआ है। उनके समीक्षा अधिकारी बनने पर परिवार में बेहद हर्ष का माहौल है। उनके पिता महेंद्र पाल गंगवार ने बेटे की कामयाबी पर खुशी जताई है। वहीं ब्लॉक प्रमुख भूपेंद्र कुर्मी,राजेंद्र गंगवार,अमित पटेल'अज्जू',प्रताप सिंह पटेल,गन्ना डॉयरेक्टर अनिल ग...