मेरठ, अप्रैल 17 -- उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन आगामी 21 अप्रैल को मेरठ के प्रवास पर रहेंगे। उनके आगमन को लेकर जिला प्रशासन और पुलिस विभाग ने अपनी तैयारियां तेज कर दी हैं। आधिकारिक कार्यक्रम के अनुसार, वे गंगानगर स्थित आईआईएमटी विश्वविद्यालय के तृतीय दीक्षांत समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत करेंगे। विशेष बात यह है कि उपराष्ट्रपति 21 को दिल्ली के सराय काले खां से मेरठ के बेगमपुल तक का सफर नमो भारत से करेंगे। आधिकारिक कार्यक्रम के तहत उपराष्ट्रपति सुबह 9:30 बजे दिल्ली के सराय काले खां स्टेशन से चलेंगे। नमो भारत से करीब एक घंटे के सफर के बाद सुबह 10.30 बजे बेगमपुल स्टेशन पहुंचेंगे। यह भी पढ़ें- UP के रेल यात्रियों को खुशखबरी! गाजियाबाद-सहारनपुर रूट पर हाईटेक हुआ ट्रैक, फुल स्पीड में चलेंगी ट्रेनें वहां से सड़क मार्ग से वे आईआईएमटी वि...