पटना, जनवरी 9 -- ग्रामीण विकास मंत्री श्रवण कुमार ने अपने दिल्ली प्रवास के दौरान शुक्रवार को उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन से औपचारिक मुलाकात की। बिहार की जनता की ओर से नववर्ष की शुभकामनाएं दी। इस दौरान राजगीर में स्थापित नालंदा अंतरराष्ट्रीय विश्वविद्यालय और खेल विश्वविद्यालय की वर्तमान स्थिति एवं प्राप्त उपलब्धियों पर दोनों के बीच चर्चा हुई। मंत्री ने उन्हें बताया कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की विशेष पहल से गंगा नदी से पाइप लाइन से गयाजी, राजगीर एवं नवादा को गंगा जल उपलब्ध कराई जा रही है। इस पर उपराष्ट्रपति ने हर्ष व्यक्त किया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.