उपराष्ट्रपति ने 'नेट-जीरो' उत्सर्जन का लक्ष्य हासिल करने का किया आग्रह
नई दिल्ली, नवम्बर 5 -- उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन ने गुरुवार को उद्योग जगत से आग्रह किया कि वे विश्वविद्यालयों, तकनीकी संस्थानों और शोधकर्ताओं के साथ मिलकर काम करें। ताकि भारत के 2070 तक 'नेट-जीरो' उत्सर्जन लक्ष्य को हासिल करने में मदद मिल सके। 'भारत रिन्यूएबल एनर्जी समिट 2026' में उन्होंने कहा कि 2070 तक हमारी बिजली की खपत लगभग सात गुना तक बढ़ सकती है, क्योंकि हम परिवहन, उद्योगों, खेती, घरों और रसोई में बिजली का इस्तेमाल बढ़ा रहे हैं। उन्होंने कहा कि लगभग डेढ़ अरब लोगों की आबादी वाले और बढ़ती आकांक्षाओं वाले देश के लिए पुरानी सोच के साथ आगे बढ़कर इस जरूरत को पूरा करना संभव नहीं है।
उद्योग और शोध संस्थानों के सहयोग की अपील उन्होंने कहा कि उद्योग जगत को हमारे विश्वविद्यालयों और तकनीकी संस्थानों के साथ मिलकर काम करना चाहिए। हमारे शोधकर्त...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.