उपराष्ट्रपति के दौरे को लेकर दून अस्पताल में तैयारी तेज
देहरादून, अगस्त 18 -- देहरादून। उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन के प्रस्तावित दौरे को लेकर दून अस्पताल में व्यवस्थाएं चाक-चौबंद की जा रही हैं। अस्पताल के एमएस डॉ. आरएस बिष्ट ने वीआईपी वार्ड को बेहतर बनाने और आवश्यक तैयारियां पूरी करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने एएनएस से व्यवस्थाओं को लेकर फीडबैक भी लिया। निर्देश दिए गए कि वार्ड के तीन और दो नंबर कमरों को आवश्यकता के अनुसार खाली रखा जाए, ताकि वीआईपी व्यवस्था में किसी तरह की दिक्कत न हो। तैयारियों की जिम्मेदारी डीएमएस डॉ. विनम्र मित्तल एवं डॉ. शोभा वी को सौंपी गई है। अस्पताल प्रशासन ने संबंधित कर्मचारियों को समय से सभी व्यवस्थाएं पूरी करने के निर्देश दिए हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.