नई दिल्ली, सितम्बर 5 -- उपराष्ट्रपति सी पी राधाकृष्णन रविवार से असम के दो दिवसीय दौरे पर रहेंगे। अधिकारियों ने बताया कि इस दौरान वे दीक्षांत समारोह में शामिल होंगे और कई प्रोजेक्ट्स की आधारशिला भी रखेंगे। राधाकृष्णन रविवार सुबह करीब 10 बजे गुवाहाटी एयरपोर्ट पहुंचेंगे। उन्होंने बताया कि दिन के दौरान वे श्रीमंत शंकरदेव कलाक्षेत्र में गीता नगर कॉलेज के गोल्डन जुबली समारोह और ज्योति-विष्णु अंतरराष्ट्रीय कला मंदिर में श्रीमंत शंकरदेव यूनिवर्सिटी ऑफ हेल्थ साइंसेज के दीक्षांत समारोह में शामिल होंगे।वे सोमवार को गुवाहाटी यूनिवर्सिटी कन्वेंशन सेंटर में एक कार्यक्रम के दौरान नागरिक अभिनंदन समारोह में भी शामिल होंगे और कई प्रोजेक्ट्स की आधारशिला रखेंगे। उपराष्ट्रपति सोमवार को गुवाहाटी से मेघालय के दौरे पर जाएंगे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एच...