नई दिल्ली, अप्रैल 16 -- नई दिल्ली। उपराज्यपाल तरनजीत सिंह संधू ने गुरुवार को अशोक विहार स्थित जेलरवाला बाग में दिल्ली विकास प्राधिकरण की ओर से विकसित 'स्वाभिमान अपार्टमेंट्स' का दौरा किया। इस दौरान वहां के निवासियों से बातचीत भी की। इस दौरान लोगों ने उनसे कुछ इकाइयों में सीलन, कचरा प्रबंधन, कुछ टावरों में लिफ्ट के अनियमित संचालन और क्षेत्र में शरारती तत्वों के कारण होने वाली समस्याओं से संबंधित कुछ चिंताएं भी साझा कीं। इन मुद्दों का तत्काल संज्ञान लेते हुए उन्होंने डीडीए, जिला प्रशासन और दिल्ली पुलिस को स्पष्ट निर्देश दिए कि वे इन समस्याओं को प्राथमिकता के आधार पर हल करें। साथ ही, यह सुनिश्चित करें कि निवासियों को एक सुरक्षित, स्वच्छ और सुव्यवस्थित रहने का माहौल मिले। यह भी पढ़ें- उपराज्यपाल ने अग्निशमन सेवा की समीक्षा की, सुरक्षा मजबूत क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.