नई दिल्ली, जून 30 -- नई दिल्ली। प्रमुख संवाददाता उपराज्यपाल ने भारतीय रेड क्रॉस सोसायटी, दिल्ली शाखा और सेंट जॉन एम्बुलेंस एसोसिएशन की कार्यप्रणाली की समीक्षा के लिए बैठक आयोजित की गई। बैठक में दोनों संस्थाओं की सेवाओं को अधिक प्रभावी, सशक्त और जनहितकारी बनाने के लिए व्यापक सुधारों पर चर्चा हुई। बैठक में संस्थाओं की कार्ययोजना की समीक्षा करते हुए कार्यकुशलता बढ़ाने, संस्थागत क्षमता को मजबूत करने और सेवा वितरण में सुधार के उपायों पर विचार-विमर्श किया गया। सेंट जॉन एम्बुलेंस की सेवाओं को और अधिक त्वरित एवं प्रभावी बनाने के लिए पर्याप्त संख्या में प्रशिक्षित कर्मियों की उपलब्धता सुनिश्चित करने पर विशेष जोर दिया गया।इसके अलावा प्रधानमंत्री टीबी मुक्त अभियान, प्राथमिक उपचार (फर्स्ट एड) प्रशिक्षण कार्यक्रम, शीतकालीन राहत अभियान तथा दिव्यांगजनों...