इटावा औरैया, अक्टूबर 29 -- भरथना,। भरथना तहसील क्षेत्र के ग्राम नगला विधी, साम्हों निवासी अंतरराष्ट्रीय पैरा-एथलीट एवं पैरालंपिक पदक विजेता अजीत सिंह यादव को दिल्ली में आयोजित विकसित भारत युवा संवाद कार्यक्रम में सम्मानित किया गया। श्रीराम कॉलेज ऑफ कॉमर्स दिल्ली में आयोजित कार्यक्रम में दिल्ली के उपराज्यपाल तरनजीत सिंह संधू ने उन्हें स्मृति चिह्न प्रदान कर सम्मानित किया। इस दौरान अजीत सिंह की खेल उपलब्धियों, संघर्षपूर्ण जीवन यात्रा और देश का नाम रोशन करने के लिए उनकी सराहना की गई। अजीत सिंह यादव ने अपनी मेहनत, दृढ़ इच्छाशक्ति और खेल के प्रति समर्पण के दम पर अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अलग पहचान बनाई है। उन्होंने हाल ही में जापान में आयोजित पैरा एशियन गेम्स 2026 की पुरुषों की भाला फेंक एफ-46 स्पर्धा में रजत पदक जीतकर देश का गौरव बढ़ाया। यह भी पढ...