नई दिल्ली, अगस्त 20 -- नई दिल्ली। प्रमुख संवाददाता ब्रिक्स शिखर सम्मेलन-2026 के आयोजन को लेकर दिल्ली के उपराज्यपाल तरनजीत सिंह संधू ने तैयारियों की समीक्षा की गई। बैठक में सम्मेलन के दौरान विभिन्न विभागों और एजेंसियों के बीच बेहतर समन्वय और सभी तैयारियों को तय समयसीमा में पूरा करने पर जोर दिया गया।

तैयारी की समीक्षा उन्होंने संबंधित एजेंसियों को प्रमुख स्थानों एवं आवागमन मार्गों पर सुचारू यातायात एवं सुरक्षा व्यवस्था, बेहतर नागरिक सुविधाएं और आपात चिकित्सा सेवाओं की तैयारियां सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

सुरक्षा व्यवस्था संधू ने बृहस्पतिवार को सोशल मीडिया मंच 'एक्स' पर एक पोस्ट में कहा कि सितंबर में शिखर सम्मेलन में शामिल होने वाले सभी प्रतिनिधियों के स्वागत के लिए दिल्ली पूरी तरह तैयार है और उन्हें व्यवस्थित, सुरक्षित तथा गर्मजोशी भर...