नई दिल्ली, मार्च 11 -- नई दिल्ली, प्र.सं.। नव नियुक्त उपराज्यपाल तरणजीत सिंह संधू ने बुधवार को शपथ ग्रहण के तुरंत बाद गुरुद्वारा रकाबगंज साहिब पहुंचकर गुरु ग्रंथ साहिब के समक्ष मत्था टेका और गुरु साहिब का आशीर्वाद लिया। इस मौके पर मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता, मंत्री मनजिंदर सिंह सिरसा और आशीष सूद भी मौजूद रहे। गुरुद्वारे में मत्था टेकने के बाद एलजी संधू दिल्ली सिख गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के कार्यालय पहुंचे और डीएसजीएमसी अध्यक्ष हरमीत सिंह कालका और महासचिव जगदीप सिंह काहलों के साथ सिख समुदाय से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की। कमेटी नेताओं ने कहा कि संधू परिवार सिख समुदाय की सेवा के लिए जाना जाता है। उपराज्यपाल तरणजीत सिंह संधू के पिता बिशन सिंह समुंदरी गुरु नानक देव यूनिवर्सिटी अमृतसर के संस्थापक वाइस चांसलर थे, जबकि दादा तेजा सिंह समुंदरी...