दुमका, मार्च 7 -- दुमका, प्रतिनिधि। उपराजधानी दुमका की बेटी सुदीपा दत्ता ने यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा में 41वां रैंक हासिल कर दुमका ही नहीं पूरे राज्य का नाम रोशन किया है। यह उनका तीसरा प्रयास था, जिसमें उन्होंने सफलता पाई है। सुदीपा दत्ता ने बताया है कि बिना किसी बड़े कोचिंग सेंटर के, घर पर रहकर ही उन्होंने इसकी तैयारी की है। पहली प्रयास में तैयारी पूरी न होने के वजह से वे प्रारंभिक परीक्षा पास नहीं कर पाईं थी। दूसरे प्रयास (2023) में वे इंटरव्यू तक पहुंचीं। तीसरी प्रयास में उन्हें यह सफलता मिली है। सीडीपीओ परीक्षा में भी उन्हें मिला था 24वां रैंकसुदीपा दत्ता ने जानकारी देते हुए बताईं है कि हाल ही में जेपीएससी द्वारा आयोजित सीडीपीओ परीक्षा में भी उन्हें 24वां रैंक मिला था। सुदीपा ने अपनी 10वीं की पढ़ाई बांका के संत जोसेफ स्कूल से और 12...