दुमका, जून 21 -- राजकुमार कुशवाहा दुमका। यह भी पढ़ें- योग को अपने जीवन में अपनाकर दर्जनों लोग हैं स्वस्थ्य उपराजधानी दुमका के कई बिमार स्थलों पर नित्य स्वास्थ्य रहने का जद्दोजहद कर रहे हैं शहर के लोग। मुख्यालय के रसिकपुर बड़ा बांध छठ तालाब, एसपी कॉलेज ग्राउंड, दुमका लोकभवन पथ, हवाई अड्डा पथ, यज्ञ मैदान, गांधी मैदान, इंडोर स्टेडियम सहित अन्य कई मार्ग पर सालों भर अहले सुबह लोग पसीना बहाते नजर आएंगें। हालांकि अपने स्वास्थ्य के प्रति गंभीर दिखने वालों की संख्या अपेक्षाकृत कम ही रहती हैं, पर बुजुर्ग से लेकर महिलाएं व युथ तक एक साथ घुमते, दौड़ लगाते व योगाभ्यास करते नजर आ ही जाएंगें। इसमें से कई स्थान ऐसे भी हैं जहां अब लोग सुरक्षित महसूस नहीं कर रहे हैं। मजबूरी में बीमारी को दूर भगाने व स्वस्थ्य रहने की ललसा में खुद से बिमार पड़े ऐसे स्थलों पर...