महाराजगंज, दिसम्बर 24 -- महराजगंज, हिन्दुस्तान टीम। डीएम संतोष कुमार शर्मा की अध्यक्षता में जिला पुस्तकालय समिति की बैठक कलक्ट्रेट सभागार में हुई। उन्होंने राजकीय पुस्तकालय में आने वाले लोगों विशेषकर विद्यार्थियों के लिए उपयोगी पुस्तकों सहित अध्ययन सामग्री की उपलब्धता सुनिश्चित करने को कहा। कहा कि इसके लिए इच्छुक लोगों को सीएसआर के लिए प्रेरित किया जाए। पुस्तकालय को ऐसे केंद्र के रूप में विकसित करें, जो विद्यार्थियों को आत्मनिर्भर और सफल बनाने में सहायक हो। उन्होंने पुस्तकालय के वित्तीय और प्रशासनिक कार्यप्रणाली को अधिक दक्ष, प्रभावी और पारदर्शी बनाए जाने को निर्देशित किया। कहा कि पुस्तकालय को अद्यतन करें और इसमें अध्ययन के लिए आने वाले विद्यार्थियों की राय को भी शामिल करें। कहा कि पुस्तकालय किसी जनपद में शैक्षणिक वातावरण को बेहतर बनाने म...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.