मधुबनी, जनवरी 7 -- मधुबनी/खजौली। जिला शिक्षा पदाधिकारी कार्यालय, मधुबनी ने जिले के सभी माध्यमिक, उच्च माध्यमिक एवं उत्क्रमित विद्यालयों के प्रधानाध्यापक व प्रभारी प्रधानाध्यापकों को लंबित उपयोगिता प्रमाण-पत्र (यूसी) जमा कराने को लेकर अंतिम चेतावनी जारी की है। पत्र को अतिमहत्त्वपूर्ण बताते हुए स्पष्ट किया गया है कि 10 जनवरी 2026 तक हर हाल में सभी लंबित उपयोगिता प्रमाण-पत्र जमा करना अनिवार्य होगा। जिला कार्यक्रम पदाधिकारी (योजना एवं लेखा) ने जारी पत्र में बताया है कि उपयोगिता प्रमाण-पत्र उपलब्ध कराने के लिए पूर्व में कई बार निर्देश दिए जा चुके हैं। इस संबंध में कार्यालय द्वारा विभिन्न तिथियों में कई पत्र निर्गत किए गए, बावजूद इसके अब तक कई विद्यालयों द्वारा सभी लंबित उपयोगिता प्रमाण-पत्र जमा नहीं किए गए हैं, जो अत्यंत खेदजनक है। अधिकारियों ...