उपमुख्यमंत्री से मुलाकात कर की चर्चा
गंगापार, अप्रैल 6 -- क्षेत्र के खपटिहा गांव निवासी अधिवक्ता प्रेम शंकर मिश्र, अधिवक्ता विभव मिश्र ने उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक से उनके लखनऊ स्थित आवास पर शिष्टाचार भेंट की। इस मुलाकात के दौरान प्रयागराज क्षेत्र के विकास और जनहित से जुड़े कई महत्वपूर्ण पहलुओं पर चर्चा हुई। मुलाकात का मुख्य केंद्र बिंदु हंडिया विधानसभा क्षेत्र की स्वास्थ्य सेवाएं रहीं। अधिवक्ताओं ने उपमुख्यमंत्री, जो प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री भी हैं, को क्षेत्र की चिकित्सा संबंधी समस्याओं से अवगत कराया। चर्चा के दौरान प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों के सुदृढ़ीकरण और आम जनता तक बेहतर चिकित्सा सुविधा पहुँचाने के रोडमैप पर विचार-विमर्श किया गया।स्वास्थ्य के साथ-साथ मुलाकात में विधानसभा क्षेत्र के सर्वांगीण विकास और संगठन की मजबूती पर भी विस्तृत चर्चा हुई। प्रेम शंकर मिश्र और विभव...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.