कौशाम्बी, फरवरी 3 -- सयारा स्थित सर्किट हाउस में मंगलवार को ग्राम रोजगार सेवक संघ के प्रदेश महामंत्री राजवीर सिंह ने उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने उत्तर प्रदेश में कार्यरत लगभग 37 हजार ग्राम रोजगार सेवकों के मानदेय को 10 हजार से बढ़ाकर 20 हजार रुपये किए जाने की पुरजोर मांग की। प्रदेश महामंत्री ने उपमुख्यमंत्री को बताया कि मौजूदा महंगाई के दौर में 10 हजार रुपये मानदेय में परिवार का भरण-पोषण करना मुश्किल हो गया है। उन्होंने कहा कि मानदेय से 2,212 रुपये ईपीएस में कटौती हो जाती है, जिससे रोजगार सेवकों को मात्र 7,788 रुपये ही प्राप्त होते हैं। इतनी कम राशि में परिवार चलाना और रोजमर्रा की जरूरतें पूरी करना कठिन हो रहा है। उन्होंने उपमुख्यमंत्री से बताया कि मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ एवं अन्य राज्यों की तर्ज पर उत्तर...