कटिहार, अप्रैल 25 -- बारसोई। निज प्रतिनिधि सूबे के उपमुख्यमंत्री सह ऊर्जा मंत्री विजेंद्र प्रसाद यादव से मुलाकात कर बलरामपुर विधायक संगीता देवी ने बलरामपुर विधानसभा क्षेत्र के बारसोई एवं बलरामपुर प्रखंड क्षेत्र में बिजली की बदतर स्थिति से उन्हें अवगत कराया। बिजली व्यस्था को सुचारु रूप से जारी करने की मांग की। उपमुख्यमंत्री को सौंपे गए मांग पत्र के माध्यम से उन्हें अवगत कराते हुए विधायक ने कहा कि बारसोई एवं बलरामपुर प्रखंड क्षेत्र में बिजली की स्थिति बदतर है। विगत एक माह से बलरामपुर विधानसभा के दोनों प्रखंडों में 24 घंटे में से लोगों को बमुश्किल से छह से सात घंटे ही बिजली मयस्सर हो पा रही है। यह भी पढ़ें- विद्युत समाधान शिविर में 18 शिकायतें, चार का निस्तारण क्षेत्र में अधिकांश स्थानों पर लो वोल्टेज की समस्या कायम है। जिसके चलते विद्युत उप...