पटना, मार्च 24 -- उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को जदयू का पुनः राष्ट्रीय अध्यक्ष निर्वाचित होने पर उन्हें अनंत बधाई और शुभकामनाएं दी है। उपमुख्यमंत्री ने एक्स पर लिखा है कि यह नीतीश कुमार के दूरदर्शी नेतृत्व, जनसेवा के प्रति समर्पण और सुशासन की प्रतिबद्धता का ही परिणाम है कि जदयू निरंतर प्रगति के पथ पर अग्रसर है। उनके मार्गदर्शन में जदयू का संगठन और अधिक सशक्त हो, यही कामना है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...