फर्रुखाबाद कन्नौज, जनवरी 7 -- फर्रुखाबाद, संवाददाता। उपमुख्यमंत्री बनकर तहसीलदार के सीयूजी नंबर पर रौब दिखाने वाले युवक के खिलाफ पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस ने युवक को पकड़ लिया है उससे पूछताछ की जा रही है। घटना के संबंध में शहर कोतवाली में लक्ष्मीनारायण धर्मशाला के सचिव सुनील कुमार अग्रवाल ने रिपोर्ट दर्ज करायी है कि धर्मशाला के अध्यक्ष तहसीलदार सदर हैं। जिलाधिकारी ने तहसीलदार और अधिशासी अधिकारी के पक्ष में मुक्त कर दी थी। मदारवाड़ी निवासी रोहित गुप्ता अवैध तरीके से दुकानों पर कब्जा करने की नियत से आये दिन गाली गलौज व जान से मारने की धमकी देते रहते हैं और फर्जी अधिकारी बनकर रुपयों की मांग करते हैं। इसके साथ ही अज्ञात लोग भी हैं जिन्हें सामने आने पर पहचान लेंगे। रोहित गुप्ता ने मृत्यु का भय दिखाकर दस हजार रुपये ले लिये। तहसीलदार ...