लखनऊ, फरवरी 18 -- बाल विवाह मुक्त भारत बनाने के क्रम में केंद्र सरकार द्वारा चलाये जा रहे विशेष अभियान के तहत बुधवार को उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने बाल विवाह मुक्ति रथ को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। राजभवन कॉलोनी स्थित अपने आवास से रथ को रवाना करते हुए उपमुख्यमंत्री ने जनजागरूकता के लिए चलाए जा रहे अभियान की सराहना की। यह अभियान संवाद सामाजिक संस्थान व जस्ट राइट्स फॉर चिल्ड्रेन के संयुक्त प्रयास से प्रदेश भर में चलाया जा रहा है। कार्यक्रम में उत्तर प्रदेश राज्य बाल अधिकार संरक्षण आयोग के पूर्व सदस्य श्याम जी त्रिपाठी ने कहा कि कानून के साथ-साथ जनभागीदारी इस समस्या के समाधान की कुंजी है। संवाद सामाजिक संस्थान के सचिव अतुल तिवारी ने कहा कि यदि कहीं भी बाल विवाह की जानकारी मिले तो लोग बिना भय के प्रशासन, पुलिस या चाइल्ड हेल्पलाइन को सूचना ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.