लखीसराय, जनवरी 16 -- लखीसराय। पुरानी बाजार स्थित उप-डाकघर को स्थानांतरित करने की विभागीय कार्रवाई पर गुरुवार को रोक लग गई। बिहार के उपमुख्यमंत्री सह स्थानीय विधायक विजय कुमार सिन्हा के हस्तक्षेप और जनता के विरोध के बाद डाक विभाग को अपना निर्णय वापस लेना पड़ा। सुबह ड्यूटी शुरू होने से पहले डाकघर कर्मी चुपचाप कार्यालय खाली करने पहुंचे थे, जिसकी जानकारी मिलते ही स्थानीय नागरिकों व व्यापारियों ने विरोध शुरू कर दिया। सूचना पर भाजपा जिलाध्यक्ष दीपक कुमार सिंह मौके पर पहुंचे और स्थिति संभाली। उन्होंने जिलाधिकारी को मामले से अवगत कराते हुए तत्काल हस्तक्षेप की मांग की। व्यापारियों के आवेदन पर उपमुख्यमंत्री ने 14 जनवरी को ही चीफ पोस्ट मास्टर जनरल को पत्र लिखकर डाकघर यथावत रखने का निर्देश दिया था। इसके बाद विभाग ने शिफ्टिंग रोकने का आश्वासन दिया। इस...