अलीगढ़, जून 25 -- अलीगढ़। वरिष्ठ संवाददाता। प्रदेश के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य कल यानि शुक्रवार को अलीगढ़ आ रहे हैं। वह भाजपा की ओर से आयोजित आपातकाल के विरोध में होने वाले संविधान हत्या दिवस में शामिल होंगे। इस दौरान चित्र प्रदर्शनी का उद्घाटन करते हुए लोकतंत्र सेनानियों का भी सम्मान करेंगे। भाजपा महानगर की आगामी कार्यक्रमों लेकर एक बैठक कयामपुर स्थित भाजपा कार्यालय पर हुई। जिसमें तत्कालीन कांग्रेस सरकार द्वारा 25 जून 1975 को लागू किये गये आपातकाल जैसे काले कानून के खिलाफ 'संविधान हत्या दिवस' के अवसर आयोजित कार्यक्रम पर चर्चा की गई। महानगर अध्यक्ष इंजी. राजीव शर्मा ने कहा कि 26 जून शुक्रवार को प्रातः 11 बजे कल्याण सिंह हैबिटेट सेंटर में एक विशाल गोष्ठी और आपातकाल से संबंधित चित्र प्रदर्शनी का आयोजन किया जायेगा। यह भी पढ़ें- आज सं...